BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 3:23 pm
KHABAR : धलपट-जमुनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को दिलाई गई जागरूकता शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत ग्राम धलपट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।

शिविर के दौरान टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक सीतामऊ के सुवासरा यूनिट के सीएचओ ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक खांसी रहना, भूख कम लगना, वजन घटना, रात में पसीना आना एवं लगातार बुखार बने रहना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि टीबी पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। बलगम जांच में टीबी पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को 6 माह तक नियमित दवा दी जाती है। साथ ही शासन द्वारा उपचार अवधि के दौरान प्रति माह एक हजार रुपये की पोषण सहायता राशि मरीज के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। टीबी स्क्रीनिंग हेतु एक्स-रे के माध्यम से संदिग्ध एवं पूर्व उपचाररत मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE