BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 4:03 pm
KHABAR : कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने लिया निर्णय, शहर के सभी तालाबों की तय होगी सीमा पुनर्जीवित करने का अभियान भी चलेगा, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के 49 तालाबों को बचाने को लेकर प्रशासन और नगर निगम हरकत में आया है। कलेक्टर ने शहर के सभी तालाबों का सीमांकन करने का निर्णय लिया है। साथ ही तालाबों को पुनर्जीवित करने को लेकर 6 बिंदुओं पर काम करने और दैनिक भास्कर के साथ तालाबों के संरक्षण के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है।


तालाबों के घटते दायरे को लेकर छपी खबरों के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल शनिवार को भास्कर कार्यालय पहुंचे। जल प्रबंधन विशेषज्ञ सुधींद्र मोहन शर्मा से एक-एक तालाब की जानकारी ली।


चर्चा के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के 6 बिंदू तैयार किए। गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को भी इसमें जोड़ा जाएगा। तालाबों पर अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर ने कहा कि जल्द इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि यह तो पता ही नहीं था कि इंदौर में 49 तालाब हैं।


इन बिंदुओं पर होगी एक्शन
1. प्रशासन और निगम इंदौर के सभी तालाबों का सीमांकन करेगा। स्थानीय लोगों की समिति उसकी देखरेख करेगी।
2. खेती में पानी का ज्यादा इस्तेमाल रोकने के लिए किसानों को क्रॉप वाटर बजटिंग के लिए ट्रेनिंग देंगे।
3. जानापाव से निकलने वाली गंभीर नदी के पुनर्जीवन की प्लानिंग इसी चर्चा के आधार पर होगी।
4.कुमेड़ी सहित कई इलाकों में दूषित भूजल को पंपिंग से निकालेंगे। 5. शहर के पांचों एक्विफर की व्यवस्थित मैपिंग होगी।
6. घरों-फैक्ट्रियों की छत का पानी सीधे बोरिंग में नहीं उतारेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE