शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अतर्गत शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने से शुक्रबार की देर रात एक युवक ने कथित प्रेमिका व उसकी बेटी का हथियारों के दम पर अपहरण कर लिय था। प्रकरण में पुलिस ने तत्काल अपहरण, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धराओं में प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू की और 20 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर अपहता व उसकी बेटी को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 8 मई की रात करीब 8रू30 बजे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने निवासरत नीलम गुहारिया के घर पर उनकी 22 वर्षीय बेटी महक से प्यार करने वाला करैरा निवासी युवक पुष्पेंद्र चौहान अपने दस अन्य साथियों के साथ पहुंचा। सभी हथियारों के दम पर महक और उसकी तीन माह की बेटी आरोही को उठा ले गए। इस घटना की शिकायत नीलम ने थाने में आकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पुष्पेंद्र सहित दस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपहरण, एससीएसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिबार की शाम 4रू00 बजे आरोपित पुष्पेंद्र चौहान को पढ़ौरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा महक व उसकी बेटी आरोही को सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित अपहृत मां-बेटी को लेकर गुजरात भागने की फिराक में था
बताया है कि वह महक से बेपनाहां मौहब्बत करता है, परंतु उसके स्वजन उसे उसके साथ नहीं रहने दे रहे, यही कारण रहा कि उसे महक को पाने के लिए उसका अपहरण करना पड़ा। पुलिस ने अपहता महक को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए, जहाँ पर महक ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जाहिर की है।
अपह्ता की बहन अंजली ने बताया कि उसकी बहन महक से पुष्पेंद्र की मुलाकात 2021 में हुई पी, इसके बाद पुष्पेंद्र ने उससे फोन पर बात करना शुरू किया जब यह बात पुष्पेंद्र की पत्नी और घर वालों को मालूम हुई तो वह महक को लेकर इंदौर चला गया और वहा पर उससे जबरन देह व्यापार करवाया। जब महक ने इसका विरोध किया तो उसे प्रताडित करने लगा, इसी के चलते वह इंदौर से गर्भावस्था में भाग कर उनके पास घर आ गई थी। यहीं उसने 15 जनवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया। अब यह उसे दोबारा से अपहरण करके ले गया। बताना होगा कि अपहरण के बाद महक का एक बीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें उसने स्वयं की मर्जी से पुष्पेंद्र के साथ जाना बताया था। इस संबंध में जब महक से पूछताछ की गई तो महक ने बताया कि पुष्पेंद्र ने उक्त बयान उस पर दबाव बनाकर दिलावाया था। इसके अलावा जो बेडियो पुष्पेंद्र ने जारी किया था, उसमें भी वह पूरी तरह से दबाव में थी।