BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 4:23 pm
KHABAR : एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक, कहा-इंदौर की तर्ज पर शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए करेंगे काम, लोगों से सहयोग की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। नए एसपी आनंद कलादगी ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा की गई।


अपराध और चालान की समीक्षा
एसपी ने अधिकारियों से अपराध, चालान और मर्ग मामलों की स्थिति पर वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की और जरूरी निर्देश दिए।


अवैध शराब और गांजा पर सख्ती
बैठक में अवैध शराब और गांजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया गया।


ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी
एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि इंदौर में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर काम किया था। उसी तरह दमोह में भी यातायात व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।


जन सहयोग की अपील
एसपी ने कहा कि पुलिस आम लोगों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की भी अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE