नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच पहुंचीं। सर्किट हाउस आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री के स्वागत हेतु सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, हेमंत हरित, आदित्य मालू, मेहर सिंह जाट, निलेश पाटीदार, सत्यनारायण गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री की अगवानी कर स्वागत किया।
इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वैभव बैरागी, एसडीओपी निकिता सिंह, तहसीलदार संजय मालवीय, थाना प्रभारी आर.सी. डांगी, अमित सारस्वत, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता, पत्रकारगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सर्किट हाउस में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में भी भाग लिया।