अशोकनगर। जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले डिपो कॉलोनी में आज पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग नगर परिषद की संयुक्त ताबड़तोड़ कार्यवाही में शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर उन्हें जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया है।
वही आपको बता दे आज से पहले लगभग 10 वर्ष 2016 में भी प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई कर इन क्वार्टर को खाली कराया गया था और शासन की तरफ से इनमे ताले डाल दिए गए थे लेकिन उसके बाद लोगों ने इनमे में फिर से रहना प्रारंभ कर दिया था इसके बाद प्रशासन ने फिर से लोगो को नोटिस दिए और कल रात्रि में मुनादी द्वारा खाली करने की चेतावनी दी।
इसके बाद आज सुबह से ही नगर एवं जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर जेसीबी द्वारा जमीदोज किया जा रहा।
इस दौरान लोगों को क्वार्टर खाली करने में कई दिक्कतो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कीमती समान रोड पर खुले में पड़ा है प्रशासन का अमला भी इन्हें खाली करवाने में लगा हुआ है।