BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 11:37 am
KHABAR : बिजली के खंभे से टकराई बस, करंट से झुलसा युवक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रहे थे सभी, पढे़ खबर

Share On:-

रायसेन। एमपी के रायसेन से भेरूंदा में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल भेजा जा रहा था। इसी दौरान सांची क्षेत्र से रवाना हुई एक बस रास्ते में बिजली के खंभे से टकरा गई।


हादसे के दौरान बस में सवार एक युवक बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष शर्मा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पहले सांची अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रायसेन रेफर कर भर्ती कराया गया।


डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE