नीमच। मदर्स डे के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा रविवार को महिला पुलिस चौकी के समीप स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के साथ महिला स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता का संदेश दिया गया।
संस्था की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 11 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल एवं सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में सेवाएं दे रही 8 महिला कार्यकर्ताओं को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया गया।
आशा सांभर ने कहा कि यह सेवा कार्य क्लब अध्यक्ष रज़िया अहमद परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “मदर्स डे” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मातृत्व, सेवा और सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर मनोहरलाल बंब, के.के. जैन, प्रदीप धाकड़, हरीश उपाध्याय, श्रीपाल मेहता, माया वीरवाल, भावना कांठेड़ सहित क्लब की सदस्याएं, पुरुष विंग के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।