BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 2:28 pm
KHABAR : किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच उठाई आवाज, मुआवजा से लेकर खाद संकट तक कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर किसान प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जमीन अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा देने, गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी रोकने, खाद वितरण बढ़ाने और सहकारी बैंक भर्ती घोटाले की जांच सहित कई मांगें उठाई गईं।

किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों से तय मात्रा से 700 से 800 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है। विशेष रूप से सनावद तहसील के बड़ूद उपार्जन केंद्र पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कृषि साख सहकारी समितियों के डिफाल्टर किसानों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने कहा कि बीज, खाद और कृषि दवाइयों का विक्रय करने वाली कंपनियों के लाइसेंसधारियों की सूची किसान संगठनों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

किसानों ने खरगोन-बड़वानी सहकारी बैंक में रिश्वत लेकर अयोग्य लोगों की भर्ती किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही ई-रोकड़ खाद योजना के दूसरे चरण में किसानों को मांग के अनुसार पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

ज्ञापन में कमलनाथ सरकार के दौरान घोषित राहत राशि का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों का कहना है कि केवल 25 प्रतिशत राशि खातों में आई थी, जबकि शेष 75 प्रतिशत अब तक लंबित है। किसानों ने बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग की।

इसके अलावा किसानों ने सभी फसलों पर घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंडी अधिनियम 1972 की धारा 36 एवं 37 के तहत सख्ती से लागू कराने और इफको कंपनी के डीएपी, एसएसपी व 12:32:16 खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE