BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 2:46 pm
KHABAR : राठौड़ समाज की नवगठित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ अयोजन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। राठौड़ समाज की नवगठित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को उत्साह और सामाजिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित विभिन्न जिलों से आए समाजजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 107 नवगठित पदाधिकारियों ने समाज उत्थान, संगठन सशक्तिकरण और सेवा कार्यों के लिए संकल्प लिया।


कार्यक्रम से पूर्व प्रहलाद मोदी ने सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद समाजजन उन्हें रैली के रूप में मंदिर से सनावद रोड स्थित विवाह गार्डन तक लेकर पहुंचे, जहां मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मंच पर गोविंद प्रसाद राठौड़, राधेश्याम अस्तोलिया, सिल्लन साहू, अमित राठौड़, आर.एन. राठौर, विजय राठौड़, अमृतलाल राठौड़ और वंदना राठौड़ सहित समाज के वरिष्ठजन मंचासीन रहे।


वीआईपी संस्कृति छोड़ शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान
अपने संबोधन में प्रहलाद मोदी ने समाज में एक नई परंपरा शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी सामाजिक आयोजन में अतिथियों के स्वागत के लिए फूल-माला, गुलदस्ता, शॉल या साफा भेंट करने जैसी औपचारिकताओं पर होने वाले खर्च को बंद किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा, “चाहे यहां नरेंद्र मोदी ही क्यों न आएं, उनका स्वागत माला-साफा से नहीं, बल्कि उस राशि को समाज के शिक्षा कोष में जमा कर किया जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिल सके।


उन्होंने बताया कि एक स्वागत दुपट्टे पर लगभग 50 रुपए तक खर्च हो जाते हैं, जो बाद में अनुपयोगी साबित होते हैं। ऐसे अनावश्यक खर्चों को रोककर समाज के भविष्यकृविशेषकर शिक्षाकृमें निवेश करना समय की आवश्यकता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE