BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 3:41 pm
KHABAR : पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन, भारत के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया, परिसर में दिखाया प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के आराधना हाल में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा भगवान पशुपतिनाथ की कांस्य प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। दतिया से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया।

“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आत्मगौरव एवं गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दर्शकगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE