नीमच। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके संबंध में 15 मई से 25 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय के संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार नाम जोड़ने, विलोपन या संशोधन के लिए संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर तय समयावधि में जमा करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।