नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा किरण आंजना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6(4) के तहत पानी में डूबने से मृत व्यक्ति के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी पुनमचंद्र पिता राजाराम माली की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के वारिस एवं भाई मोहनलाल पिता राजाराम माली के पक्ष में 4 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।
तहसीलदार रामपुरा द्वारा प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु एसडीएम मनासा को प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद सहायता राशि स्वीकृत की गई।