BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 5:18 pm
KHABAR : हिट एंड रन मामलों में देश में दूसरे नंबर पर एमपी, प्रदेश की सड़कें बनीं मौत का ट्रैक, बेलगाम रफ्तार हादसों की सबसे बड़ी वजह, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क हादसे लगातार भयावह होते जा रहे हैं। हिट एंड रन मामलों में एनसीआरबी- 2024 की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों की बात करें तो मध्यप्रदेश में हिट एंड रन के 9,260 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 10,130 लोगों की मौत हुई…. NCRB की रिपोर्ट ने प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते प्रदेश की सड़कें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि हिट एंड के मामलों में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हिट एंड रन के 9,260 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 10,130 लोगों की मौत हुई। अधिकतर कई मामलों में  हादसों के बाद कई वाहन चालक मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाती और उनकी जान चली जाती है।


प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क हादसों वाले शहरों में इंदौर भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में वर्ष 2024 के दौरान 320 सड़क दुर्घटनाओं में 325 लोगों की मौत दर्ज की गई। जानकार मानते है कि ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और कमजोर निगरानी व्यवस्था हादसों की बड़ी वजह बन रही है। हालांकि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चला रहे हे, लेकिन हादसों के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE