प्रतापगढ़। सोमवार को श्सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में यह पर्व मनाया गया।
जिले में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दीपेश्वर महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
देवस्थान विभाग के निरीक्षक नितिन नागर ने बताया कि श्सोमनाथ स्वाभिमान पर्वश् का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं और आमजन, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी गजेंद्र चंडालिया, उत्सव जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत, एसडीएम प्रतापगढ़ अश्विनी मालू, नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा, देवस्थान विभाग निरीक्षक नितिन नागर और मंदिर पुजारी वरुण गिरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।