नीमच। उप पंजीयन कार्यालय, नीमच वर्तमान में संयुक्त कलेक्टरेट भवन में संचालित हो रहा है। आमजन, विशेषकर क्रेता एवं विक्रेताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नीमच द्वारा उप पंजीयन कार्यालय को संयुक्त कलेक्टरेट भवन से स्थानांतरित कर संयुक्त तहसील भवन के भूतल स्थित कक्ष क्रमांक 11 एवं 12 आगामी आदेश तक आवंटित किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।