BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2026, 7:39 pm
REPORT : किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री शिविर में बनवाएं फार्मर आईडी, मई माह की इस तारीख से ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर, अन्नदाताओं से की लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय, ई-विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन से खाद वितरण तथा केसीसी ऋण वितरण के लिए अब फार्मर आईडी अनिवार्य होगी।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिलेभर में किसानों की फार्मर आईडी बनाने हेतु पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उपसंचालक कृषि दिनेश मंडलोई ने बताया कि 11 मई से 29 मई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं हल्का स्तर पर निर्धारित तिथियों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि आगामी खरीफ सीजन में खाद प्राप्त करने एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक रहेगी। इसलिए सभी किसान शिविर में पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं तथा सभी खसरों को आईडी से लिंक करवाएं।

आवश्यक दस्तावेज-
आधार कार्ड
समग्र आईडी
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
खसरा-खतौनी की प्रति

अधिक जानकारी के लिए संबंधित पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE