BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 12:40 pm
BIG REPORT : खेत के ऊपर लटकी हाईटेंशन लाइन बनी किसान के लिए मुसीबत, 20 दिनों से तार नीचे झूल रहे, खेती कार्य ठप, कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन एक किसान के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति यह है कि बिजली तारों के नीचे लटकने से खेती का जरूरी कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है और किसान ने बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई है। मामला नीमच जिले का है, जहां मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आवेदनकर्ता रामेश्वर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तत्काल समाधान की मांग की।

20 दिनों से लटके हैं बिजली तार-
किसान रामेश्वर ने अपने आवेदन में बताया कि खिमला प्लांट से निकलने वाली बड़ी बिजली लाइन के तार पिछले लगभग 20 दिनों से उसके खेत में नीचे लटक रहे हैं। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खेती कार्य पूरी तरह बाधित-
किसान का कहना है कि बिजली तार नीचे होने के कारण खेत में जुताई, सिंचाई और समतलीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण खेत पहले ही खराब हो चुका था, जिसे इस बार खेती योग्य बनाने के लिए समतल कराया जाना था, लेकिन हाईटेंशन लाइन बाधा बनी हुई है।

भारी नुकसान की आशंका-रामेश्वर ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते तार नहीं हटाए गए और बारिश शुरू हो गई तो पूरा खेती कार्य अधूरा रह जाएगा, जिससे लगभग एक लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने इस नुकसान की भरपाई बिजली विभाग एवं संबंधित प्लांट प्रबंधन से कराने की मांग भी की है।

कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग- 
कलेक्टर को दिए आवेदन में किसान ने खेत से हाईटेंशन तार तत्काल हटाने, खेती कार्य सुचारू कराने तथा संभावित फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE