मंदसौर। सीतामऊ में हाल ही में आगजनी की घटना से प्रभावित किराना दुकान का आज राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित व्यापारी को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच और राहत सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।