BREAKING NEWS
KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<     गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<     KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने परखी.. <<     NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का.. <<     NEWS : लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें.. <<     NEWS : जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी,.. <<     NEWS : यूसीसी पर आपकी राय महत्वपूर्ण, जिला.. <<     NEWS : लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि.. <<     NEWS : मिशन पढो राजस्थान के तहत् रीड ऑन थान का.. <<     NEWS : एक क्लिक पर मिलेगा कुशल मिस्त्री, श्रम.. <<     NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई.. <<     NEWS : स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     BIG NEWS : बर्थडे पार्टी में चली दुनाली, फिर जैसे ही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 6:47 pm
NEWS : 20 मई को दवा बाजार बंद का राष्ट्रव्यापी आह्वान, केमिस्ट संघ ने जताया विरोध, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दवा व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा आगामी 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और प्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर किया जा रहा है।


चित्तौड़गढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस बंद को समर्थन देते हुए दवा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांसद एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है।


एसोसिएशन के प्रवक्ता कन्हैयालाल गर्ग ने बताया कि लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं होने के कारण दवा व्यापारियों में नाराजगी है। इनमें अवैध ई-फार्मेसी का बढ़ता प्रभाव, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और प्रिडेटरी मूल्य निर्धारण जैसी नीतियां शामिल हैं, जिनसे छोटे केमिस्ट व्यापारियों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।


इसके अलावा ऑनलाईन दवा बिक्री पर रोक लगाने, नकली दवाओं पर नियंत्रण और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों के सख्त पालन की मांग भी की जा रही है।


इस अवसर पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मेहता, सचिव सुशील अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE