मनासा। नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी नंदी होटल के संचालक नंदकिशोर समदानी की पौत्री एवं कीर्तिप्रकाश समदानी (बाबू) की पुत्री कु. दीप समदानी ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है।
कु. दीप ने पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल से 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में पांचवीं रैंक हासिल की है।
कु. दीप समदानी नगर के माहेश्वरी समाज में सबसे कम उम्र में डॉक्टर बनने वाली पहली बेटी बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।