BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 6:56 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में कौशल विकास को नई रफ्तार, टाटा स्ट्राइव-पीजी कॉलेज साझेदारी मजबूत, युवाओं के रोजगार अवसर बढ़ेंगे, एलओसी नवीनीकरण से बड़ा कदम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत संचालित टाटा स्ट्राइव (जिंक कौशल केंद्र), चंदेरिया द्वारा क्षेत्रीय युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टाटा स्ट्राइव (जिंक कौशल केंद्र) एवं महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, चित्तौड़गढ़ के मध्य आशय पत्र (LOI) का नवीनीकरण किया गया।

इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच एलओआई का आदान-प्रदान किया गया, जो आपसी सहयोग और साझेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टाटा स्ट्राइव की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार खत्री, सेंटर मैनेजर अंकुश शर्मा एवं मोबिलाइज़र रमेश लोहार ने एलओआई पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमेंद्रनाथ व्यास एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. हेमलता महावर को औपचारिक रूप से सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान टाटा स्ट्राइव के प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय प्रशासन को कौशल केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. व्यास ने टाटा स्ट्राइव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान योग्य विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं प्लेसमेंट-लिंक्ड प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।

प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. हेमलता महावर ने बताया कि यह एलओआई सत्र 2028 तक के लिए हस्ताक्षरित किया गया है, जिससे दोनों संस्थान लंबे समय तक मिलकर युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगे।

यह पहल क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रो. भारती मेहता, प्रो. राजेश डांगी, प्रो. अखिलेश चास्टा, प्रो. भरत दास वैष्णव, निर्मल कुमार देसाई एवं प्रो. अनिल कुमार चौहाड़िया उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE