BREAKING NEWS
KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<     NEWS : फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने प्रतिभावान.. <<     KHABAR : जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखा जाए, यह.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भगवानपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     गुरु पूर्णिमा पर सतगुरु रविदास चरण छू जनसेवा.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में सावन सोमवार की धूम,.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, भगवान.. <<     KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<     गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<     KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 7:03 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त- पेंशन प्रकरणों का एक माह में निपटारा अनिवार्य, डीबीटी भुगतान में लापरवाही नहीं चलेगी, सभी असफल प्रकरणों का होगा समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी सेवानिवृत्त एवं दिवंगत शासकीय सेवकों के पेंशन एवं अन्य स्वत्व संबंधी प्रकरणों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों के अधिकारी अधिकतम एक माह की अवधि में ऐसे सभी प्रकरणों का निपटारा करें।
कलेक्टर चंद्रा ने यह निर्देश समय-सीमा पत्रों के निराकरण संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में एडीएम बीएस कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने हितग्राहीमूलक योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग असफल भुगतान के प्रत्येक प्रकरण की पुनः जांच कर समस्या का समाधान करें तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।
उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाए। इसके लिए पटवारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
कलेक्टर ने शहरी विकास परियोजना के अंतर्गत सिंगोली में लंबित बिलों के भुगतान, नगरीय निकायों में एएचपी हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार करने तथा स्कूलों में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुनः प्रवेश दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE