मनासा। प्रेस क्लब मनासा द्वारा 15 मई को नगर के अटल बिहारी वाजपेई सभा गृह में एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रेस क्लब अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय एवं संरक्षक संजय व्यास ने बताया कि कार्यशाला में नीमच, मनासा, जावद, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, जीरन और सिंगोली सहित आसपास क्षेत्रों के पत्रकार भाग लेंगे। सुबह 9 बजे से पंजीयन प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के व्याख्याता डॉ. आशीष जोशी एवं पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर व्याख्यान देंगे।
द्वितीय सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और पत्रकारिता में उसके प्रभाव पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा।