छतरपुर। छतरपुर जिला के केन बेतवा परियोजना में विसंगति को लेकर बांध स्थल पर चल रहे प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर (निवासी बिजावर, जिला छतरपुर) के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 35(ठ), 50 और 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 611/16 दिनांक 07.04.2026 को पंजीबद्ध किया गया था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अमित भटनागर को गिरफ्तार किया गया था।
किसान नेता अमित भटनागर को राजनगर न्यायालय से मिली जमानत, केन बेतवा परियोजना में विसंगति को लेकर बांध स्थल पर चल रहे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।
जेल से रिहा होने के बाद बोले हम आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं,जेल मे डालो, मारपीट करो लेकिन डरेगे नही।