नीमच। मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा जिला चिकित्सालय नीमच में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने सेवा, संवेदना और मातृत्व सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट वितरित की गई तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अस्पताल की पांच महिला कर्मियों को माला, दुपट्टा एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि मातृत्व समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेवा और सम्मान की भावना समाज को मजबूत बनाती है तथा ऐसे आयोजन मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार धाकड़, जितेन्द्र सखलेचा, श्रीपाल मारु, सूरजमल अग्रवाल, रजिया अहमद, आशा सांभर, भावना कांठेड़, मधु धाकड़ सहित संस्था के सदस्य, पुरुष विंग एवं प्रियदर्शिनी विंग की सदस्याएं उपस्थित रहीं।