BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 3:47 pm
KHABAR : कसरावद में हजरत सूफी वजीर कुतुबे आफताब रहमतुल्लाह अलेह के उर्स मुबारक पर निकली चादर शरीफ, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद नगर में हजरत सूफी वजीर कुतुबे आफताब रहमतुल्लाह अलेह के 130वें उर्स मुबारक के अवसर पर बुधवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ चादर शरीफ निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैंड-बाजों और धार्मिक नारों के साथ चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।


चादर शरीफ सूफी बाबा के पुश्तैनी मकान से शुरू होकर मंदिर चौक, सनी चौपाटी और स्तंभ चौराहा होते हुए सूफी बाबा के बगीचे पहुंची। जुलूस के दौरान नगर में धार्मिक और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।


उर्स मुबारक में कसरावद सहित पूरे निमाड़ अंचल, मालवा एवं महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मेहमान और जायरीन तशरीफ लाए। परंपरा अनुसार सबसे पहले बाबा के घर से चादर पेश की गई, इसके बाद खलीफा सूफी इब्राहिम पठान के निवास से चादर पेश की गई। वहीं अन्य अकीदतमंदों एवं मेहमानों द्वारा भी चादर पेश कर बाबा की दरगाह पर हाजिरी दी गई।


चादर पेश करने के बाद तबरूकत एवं लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाज और वर्गों के लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।


इस अवसर पर सज्जाद नशीन सूफी अब्दुल अजीज, उर्स कमेटी सदर रईस कुरैशी, नायब सदर अबरार पठान, मुजाहिद खान, जाहिद अजमेरी, मजहर खान, फिरोज खान, सलीम खान, वासीक सूफी, जावेद अजमेरी, जाबिर पटेल, अब्दुल्ला पठान, मुफिद खान, गोलू खान, हुजेफा खान, जावेद पंजाबी, रिजवान खान सहित उर्स कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE