नीमच। जनपद पंचायत नीमच द्वारा ग्राम पंचायत कराड़िया महाराज के ग्राम ग्वाल तालाब स्थित तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी, किंतु तालाब में पानी भरा होने के कारण नीलामी स्थगित कर दी गई थी।
अब उक्त नीलामी 15 मई 2026 को जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जनपद पंचायत नीमच के सीईओ द्वारा दी गई।