BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 5:45 pm
BIG NEWS : नीमच में बदला मौसम का मिजाज, दिन में 41 डिग्री पारा, शाम को बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ उड़ी धूल ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं, जहां एक ओर दोपहर की भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं शाम होते ही मौसम का मिजाज बदलकर राहत और परेशानी दोनों साथ लेकर आ रहा है। गुरुवार को नीमच का तापमान इस सीजन में दूसरी बार 41 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। इसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे।

शाम को बादलों ने डाला डेरा, हुई झमाझम बारिश-
शाम करीब 5 बजे अचानक आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और वातावरण में ठंडक घुल गई। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक झमाझम बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रही।

तेज हवाओं और धूल ने बढ़ाई परेशानी-
अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से जहां लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के साथ उड़ी धूल ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। धूल के गुबार के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद बाजारों में लौटी रौनक-
हालांकि मौसम सुहाना होते ही शाम के समय बाजारों में चहल-पहल फिर से बढ़ गई और लोग राहत भरे मौसम का आनंद लेते नजर आए।

आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना-
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि उमस के चलते फिलहाल भीषण गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE