नीमच। आगामी दिनों में जिले में त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से कानून एवं व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 11रू30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में किया जाएगा।
अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश-
अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
सौहार्द्रपूर्ण त्योहार आयोजन पर रहेगा फोकस-
बैठक में जिले में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने पर चर्चा की जाएगी।