BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 10:36 am
NEWS : सैथी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव आज से, सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ, विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण सहित होंगे विविध आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर रोड स्थित सैथी के श्री शनिदेव महाराज मंदिर में दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम से होगा। शनि जयंती के उपलक्ष्य में 15 एवं 16 मई को मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होंगे।

मंदिर व्यवस्थापक लोकेश शर्मा ने बताया कि 16 मई शनिवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। महोत्सव के तहत शुक्रवार रात्रि में श्री शनिदेव भगवान की प्रतिमा का अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वहीं शाम 7.30 बजे से श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।

हवन-यज्ञ और विशेष आरती का आयोजन-
शनिवार सुबह 8.15 बजे से हवन-यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे भगवान शनिदेव की विशेष आरती की जाएगी।

सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा प्रसाद वितरण-
शनि जयंती के अवसर पर शनिवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सभी राशियों के लिए फलदायी मानी जा रही शनि जयंती- 
आयोजकों के अनुसार इस वर्ष की शनि जयंती सभी राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी मानी जा रही है। श्रद्धालुओं से शनिदेव के दर्शन कर श्रद्धानुसार दान-पुण्य करने का आह्वान किया गया है।

महंत स्व. ओमदत्त शर्मा को किया याद- 
महोत्सव के अवसर पर मंदिर के महंत स्वर्गीय ओमदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने उनके मंदिर विकास, गौसेवा एवं धार्मिक कार्यों में योगदान को याद किया।

हर वर्ष होता है भव्य आयोजन-
सैथी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में प्रतिवर्ष शनि जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE