BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 10:13 am
BIG NEWS : नीमच में खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मई माह की इस तारीख को, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे परामर्श, पूर्व पंजीयन अनिवार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसाबंदी स्व. गोपालजी खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर 19 मई 2026, मंगलवार को खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर संयोजक विवेक खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में पारस हॉस्पिटल उदयपुर के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. तरुण माथुर एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेवाग मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे।

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. तरुण माथुर सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर, लकवा, मिर्गी, नसों की कमजोरी, रीढ़ एवं ब्रेन संबंधी रोगों के मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेवाग किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, पेशाब संबंधी समस्याएं, पुरुष रोग, बांझपन एवं किडनी-मूत्राशय से संबंधित रोगों का परीक्षण करेंगे।

शिविर सिंहल हॉस्पिटल, 28 शास्त्री नगर, पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे, नीमच में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। केवल पूर्व पंजीयन कराने वाले मरीजों को ही परामर्श दिया जाएगा।

पंजीयन एवं जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 94253 68545, 95895 89989, 93016 11435, 98937 85281, 81205 65686, 82239 86222 एवं 98272 69939 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE