BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 10:38 am
KHABAR : कलेक्टर चौराहा शनि मंदिर पर आज धूमधाम से मनाया जाएगा शनिदेव जन्मोत्सव, भंडारा, महाआरती और भव्य भजन संध्या सहित होंगे अनेक धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्थानीय कलेक्टर चौराहा स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर शनिवार 16 मई को भगवान शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मंदिर के पुजारी पंडित हस्तीमल जोशी एवं हरीश जोशी ने बताया कि प्रातः भगवान शनिदेव महाराज का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे हवन, शांति पाठ, पूजन एवं ध्वज अर्पण होगा।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। वहीं शाम 7.15 बजे 108 दीपकों से महाआरती एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी।

भजन संध्या में श्याम दीवानी कायरा, कमलेश सेन, सोनू साउंड एवं श्री अर्जुन बारेठ तथा श्री मंशापूर्ण म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

जन्मोत्सव के दौरान अलौकिक दरबार, दिव्य दर्शन, इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण रहेंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE