चित्तौड़गढ़। 5 राज इंडेप कंपनी, शास्त्री नगर भीलवाड़ा में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी एटीसी कैंप गुरुवार को सम्पन्न हुआ। शिविर में हिंद जिंक विद्यालय के 30 कैडेट्स ने एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में भाग लिया।
शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मार्च पास्ट, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग एवं कंपास संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आदर्श नागरिक के गुण तथा राष्ट्रभक्ति विषयों पर बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया गया।
शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गर्ल्स कैडेट्स द्वारा महाभारत नाटक का मंचन भी किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु नायर एवं उपप्रधानाचार्य नरेश नूनिया ने कैडेट्स को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।