BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 5:36 pm
NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर समाधान, ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार रात्रि को बेगूं उपखंड क्षेत्र की मेघपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की। चौपाल में लगभग 30 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 20 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।


जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक परिवाद को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों की सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, रास्ते, अतिक्रमण, नालियों के निर्माण, जॉब कार्ड, सीसी सड़क, पानी की टंकी, आधार कार्ड सुधार एवं डेयरी भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगें रखीं। पिरु गाडोलिया लोहार ने आवास की मांग प्रस्तुत की, वहीं बालूराम ने भूमि पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। रास्ते से संबंधित प्रकरण में जिला कलक्टर ने पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


ग्रामीण जगदीश तिवाड़ी ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंद रहने की समस्या रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। अशोक कुमार द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


चौपाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कई प्रकरण सामने आए, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेघपुरा ग्रामवासियों द्वारा गौशाला निर्माण की मांग पर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव एवं पटवारी को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बेगूं एवं मेघपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।


ग्रामीणों द्वारा डेयरी भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की मांग भी रखी गई। समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा दो ग्रामीणों को पट्टे प्रदान कर राहत दी गई।


रात्रि चौपाल के पश्चात स्वच्छता किट का वितरण किया गया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ग्राम विकास की पहचान होते हैं और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला कलक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी अंकित समरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE