BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 7:42 pm
KHABAR : मंदसौर को बड़ी सौगात, 13 करोड़ से संवरेगी शिवना नदी परियोजना, घाट, गार्डन और लाइटिंग से बदलेगा पशुपतिनाथ क्षेत्र का स्वरूप, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर को जल्द ही एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अहम शिवना नदी के सौंदर्यकरण को नगर पालिका की पीआईसी बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना से शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को नया आयाम मिलेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दूरदर्शी सोच के तहत सिंहस्थ मद से लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा। यह परियोजना पशुपतिनाथ मंदिर के समीप पुल से लेकर काश्तकार होटल के नीचे तक विकसित की जाएगी।

परियोजना के तहत शिवना नदी किनारे आकर्षक घाटों का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रोटरी विकास, पेवर ब्लॉक सड़क, सुंदर उद्यान एवं व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात्रि में भी यह स्थल पर्यटन का केंद्र बनेगा।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा और भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिवना नदी और भगवान पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE