चित्तौड़गढ़। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के उद्देश्य को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “FIT INDIA – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 6:00 बजे किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक से होगी, जहां से साइकिल रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम तक पहुंचेगी। रैली में पुलिस अधिकारी, जवान, युवा, खेल प्रेमी एवं आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान योग, जुम्बा एवं रोप स्किपिंग जैसी फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और फिट इंडिया अभियान से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिट भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
“फिट शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज” की भावना के साथ इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों का स्वागत किया गया है।