BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 10:17 am
KHABAR : जीरन में शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, अतिक्रमणकारियों और केबल चोरों पर पुलिस का सख्त रुख, उर्स, ईद और महाराणा प्रताप जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने तथा नगर की यातायात एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार श्रुति भयडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में उर्स शरीफ (24-25 मई), ईद-उल-जुहा एवं महाराणा प्रताप जयंती (28 मई) तथा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

बैठक में नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, सीएमओ विकास डावर, थाना प्रभारी उमेश यादव, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री राहुल वर्मा एवं नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर में बढ़ रही केबल चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा ने किसानों और आमजन को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पत्रकार राजेश लक्षकार एवं दुर्गाशंकर भट्ट ने बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की समस्या को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि फल-फ्रूट एवं सब्जी ठेले, सड़क किनारे खड़े वाहन और कृषि उपकरणों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

थाना प्रभारी उमेश यादव और सीएमओ विकास डावर ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करने के निर्देश दिए जाएंगे तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में पार्षदों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE