BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 10:37 am
KHABAR : प्रधानमंत्री देंगे 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 19वां रोजगार मेला आज, रतलाम मंडल में 134 अभ्यर्थियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नव नियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की सरकार की नीति के तहत यह रोजगार मेला देशभर में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

19वां रोजगार मेला देश के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थी रेलवे मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।

रतलाम मंडल में इस अवसर पर कुल 134 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें रेलवे के 107, आईआईटी इंदौर के 5, पोस्ट ऑफिस के 15 तथा सेंट्रल बैंक के 7 अभ्यर्थी शामिल हैं।

यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने और रोजगार को गति देने की दिशा में सरकार की निरंतर पहल को दर्शाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE