BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 10:50 am
KHABAR : सिंगरौली महोत्सव का आगाज आज, सीएम डॉ. मोहन देंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, बहनों के खाते में ट्रांसफर होगी गैस सब्सिडी, कैलाश खेर बांधेंगे समां, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। तीन दिवसीय सिंगरौली महोत्सव का शनिवार को आगाज हो रहा है और इस खास अवसर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर में वैढ़न पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से रीवा तक प्लेन से आयेंगे और फिर रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा वैढ़न आयेंगे। वह यहां दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से एनसीएल बाउंड्री ग्राउंड बिलौंजी में उतरेंगे। फिर वहीं प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को इसकी सौगात देंगे।


दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर का वितरण करेंगे
इसके बाद वह भाजपा के जिला कार्यालय में जाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कुछ समय के बाद पार्टी कार्यालय से वह एनटीपीसी विंध्याचल के लिए रवाना होंगे, जहां वह उमंग भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूली छात्राओं से संवाद करेंगे और दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर का वितरण भी करेंगे। इसी मौके पर सीएम गैस सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।


पहले दिन गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे
इसके बाद शाम को सीएम सूर्या भवन से वैढ़न में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम जायेंगे और वहां आयोजित सिंगरौली महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के बाद वह वापस एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन रविवार को जिले में संचालित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से रीवा के लिए रवाना हो जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE