BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 1:16 pm
REPORT : जावद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, जांच के लिए एकत्रित किए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई को किया सील, 100 लीटर सरसों तेल जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम जावद प्रीति संघवी, तहसीलदार जावद नवीन गर्ग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने जावद शहर एवं फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई का विवरण-
बस स्टैंड जावद क्षेत्र-
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत समोसा, कचौरी एवं मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तलने वाले खाद्य तेल, मसालों की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की गई। पवन मिष्ठान्न, बस स्टैंड जावद से मूंगफली का तेल एवं कचौरी का नमूना लिया गया। मीनाक्षी मिष्ठान, बस स्टैंड जावद से मिल्क केक एवं लस्सी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।

फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र- 
श्री बालाजी होटल एंड ढाबा की रसोई में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं भंडारण पाया गया। फ्रिज में फंगस लगी सब्जियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। इस पर तत्काल प्रभाव से रसोई को बंद कराया गया। प्रतिष्ठान में भंडारित लगभग 100 लीटर सरसों का तेल जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किया गया। इसके अलावा ढाबे से सरसों का तेल, दही-रायता, घी लगी रोटी एवं अन्य खाद्य सामग्री सहित कुल 4 नमूने लिए गए।

इस प्रकार कुल 8 नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह संयुक्त कार्रवाई एसडीएम जावद प्रीति संघवी, तहसीलदार जावद नवीन गर्ग एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में की गई।

एसडीएम प्रीति संघवी ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा मिलावटखोरों एवं अस्वच्छता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE