BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 1:22 pm
REPORT : नीमच में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, तीन बड़े अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर नोटिस, फायर एनओसी, स्प्रिंकलर और स्मोक डिटेक्टर की कमी, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, पढे खबर 

Share On:-

नीमच। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) उपखण्ड नीमच संजीव साहू द्वारा जिले के तीन प्रमुख अस्पतालों- श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चौरडिया हॉस्पिटल एवं गोमाबाई नेत्रालय में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

मई माह में गठित निरीक्षण दल द्वारा किए गए अलग-अलग निरीक्षणों में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। सभी संस्थानों को नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर कमियों को दूर कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर भवन को सील किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रबंधन की होगी।

श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गांधी नगर (निरीक्षण 14 मई 2026)
- स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण नहीं
- हॉस पाइप/हॉस रील में गंदा पानी एवं रखरखाव का अभाव
- एम.ओ.एस. का पालन नहीं, फायर वाहन प्रवेश में बाधा संभव
- बहुमंजिला भवन में सभी तलों पर वाटर स्प्रिंकलर नहीं
- बेसमेंट पार्किंग की अनुमति नहीं, सुरक्षा गेट अनुपस्थित
- एनआईसीयू वार्ड बिना अनुमति संचालित
- कंट्रोल रूम में फायर बॉल नहीं
- आपातकालीन निकास द्वार अनुपयुक्त

चौरडिया हॉस्पिटल, एलआईसी चौराहा (निरीक्षण 19 मई 2026)
- स्थायी फायर एनओसी नहीं, केवल अस्थायी
- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र अनुपलब्ध
- स्मोक डिटेक्टर नहीं लगे
- अग्निशमन प्रशिक्षण का अभाव
- वाटर स्प्रिंकलर प्रणाली पर्याप्त नहीं
- फायर हाइड्रेंट सिस्टम निष्क्रिय, पानी का दबाव नहीं
- बेसमेंट में बिना वैध दस्तावेज ब्लड बैंक संचालन
- मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित
- लिफ्ट में आपातकालीन बटन व नंबर निष्क्रिय
- एचटी यार्ड में कचरा जमा

गोमाबाई नेत्रालय (निरीक्षण 11 मई 2026)
- फायर स्मोक डिटेक्टर निष्क्रिय एवं धूलयुक्त
- लॉबी एरिया में डिटेक्टरों का अभाव
- इलेक्ट्रिकल कंट्रोल रूम के पास फायर एक्सटिंग्विशर नहीं
- अधिकांश स्टाफ अग्निशमन प्रशिक्षण से वंचित
- कैंटीन किचन में फायर एक्सटिंग्विशर अनुपस्थित
- वायरिंग अव्यवस्थित एवं केबलिंग खराब
- लिफ्ट में आपातकालीन नंबर नहीं, बेल बटन निष्क्रिय
- फायर हाइड्रेंट एवं हॉस रील अनुपस्थित/गायब

एसडीएम संजीव साहू ने कहा कि इन कमियों के कारण किसी भी आपात स्थिति में मरीजों एवं परिजनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सुधार नहीं होने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं बहुमंजिला भवनों को अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अवहेलना पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE