BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 1:30 pm
BIG NEWS : भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त, रातभर बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम, किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने बिजली कंपनी और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिलेभर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात्रिकालीन बिजली कटौती से छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों की हालत खराब हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरी रात जागकर समय बिताने को मजबूर हैं।


उक्त आरोप किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आमजन की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग और निजी बिजली कंपनी के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


जोकचंद ने कहा कि एक ओर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं से मनमाने बिल वसूलने में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पर्याप्त बिजली तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिलों के नाम पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है तथा कई मामलों में कठोर कार्रवाई तक की जा रही है।


उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कई गांवों में बिजली के तार जमीन के काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अनेक स्थानों पर विद्युत पोल जर्जर अवस्था में खड़े हैं तथा ट्रांसफार्मरों पर खुले तार लगे होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है।


श्यामलाल जोकचंद ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं के पंखे, कूलर, टीवी, फ्रिज एवं अन्य विद्युत उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से किसान और व्यापारी वर्ग भी परेशान है। किसानों को सिंचाई कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी बिजली कंपनियों को खुली छूट दे रखी है, जिसके कारण क्षेत्र में बिजली कंपनी के प्रति भय और असंतोष का माहौल बन गया है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।


अंत में किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने प्रशासन एवं बिजली कंपनी से मांग करते हुए कहा कि तत्काल अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए, जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा क्षेत्र में लंबित बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE