शामगढ़। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लोड सेटिंग के नाम पर लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सोमवार शाम 4 बजे विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा।
शहर कांग्रेस शामगढ़ अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी ने बताया कि भीषण गर्मी में बार-बार बिजली काटे जाने से आमजन परेशान है। इसी के विरोध में शामगढ़ ग्रिड एवं धामनिया ग्रिड का घेराव कर कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और अघोषित कटौती तत्काल बंद करने की मांग की जाएगी।