मंदसौर। लक्षकार समाज द्वारा चेना माता एवं कुसला माताजी जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और धार्मिक जयकारों के साथ निकली यात्रा ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में माता की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाज के महिला-पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने माता से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन के समापन पर महाप्रसादी एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।