BREAKING NEWS
KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<     KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन,.. <<     REPORT : 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 8 अगस्त से.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम का रोड शो, खंडवा में कृषि.. <<     KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़.. <<     NEWS : छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में.. <<     NEWS : सांसद लुंबाराम चौधरी ने माउंट आबू पहुंचकर.. <<     NEWS : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक.. <<     BIG NEWS : तलवार से केक काटकर रील वायरल करने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 4:28 pm
BIG REPORT : नीमच जिले के थानों और चौकियों में एसपी की अचानक एंट्री, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, थानों की व्यवस्था परख दिए सख्त निर्देश, हवालात से लेकर सीसीटीवी तक सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने 22 मई 2026 को जावद अनुभाग अंतर्गत पुलिस थाना सिंगोली, रतनगढ़, मनासा सहित पुलिस चौकी सरवानिया महाराज, डीकेन एवं कंजार्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त की समीक्षा की गई।

एसपी व्यास ने हवालातों का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने, रोशनदान बंद रखने तथा शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें लगातार चालू रखने और बैकअप सिस्टम मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी मॉनिटर थाना प्रभारी कक्ष के अलावा एचसीएम कक्ष में भी लगाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, वारंट तामीली, एमएलसी रजिस्टर, गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटर फाइलों सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। एसपी ने सभी रजिस्टर अद्यतन रखने एवं रिकॉर्ड व्यवस्थित संधारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बैंक एटीएम और पेट्रोल पंपों पर नियमित चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

इस दौरान एसपी व्यास ने सिंगोली थाना क्षेत्र से लगने वाली राजस्थान सीमा का भी भ्रमण कर नियमित नाकाबंदी और सघन वाहन जांच के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय एसडीओपी जावद रोहित राठौर एवं एसडीओपी मनासा निकिता सिंह भी उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE