BREAKING NEWS
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 4:46 pm
BIG NEWS : सतना पहुंचे मुख्यमंत्री, तीन दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि दी, आरएसएस प्रांत कार्यवाह समेत नेताओं के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। उन्होंने जिले के तीन दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर में सतना पहुंचे। सबसे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित निवास गए। वहां उन्होंने उत्तम बनर्जी के पिता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद, मुख्यमंत्री हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी के निवास पहुंचे। उन्होंने मणिकांत माहेश्वरी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक व्यक्त किया।

कुछ देर बाद, मुख्यमंत्री ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव के निवास पर उनकी माता के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से चर्चा कर दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनका यह दौरा पूरी तरह संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने पर केंद्रित रहा। सतना हवाई अड्डे पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद वी डी शर्मा और सांसद गणेश सिंह ने उनकी अगवानी की थी। निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सिंगरौली के लिए रवाना हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE