नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजेंद्र पाल गौतम के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी की सहमति से, मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने महेश वीरवाल (प्रदेश सचिव) को नीमच जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
महेश वीरवाल को उनके संगठनात्मक कौशल, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वीरवाल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और अनुसूचित जाति विभाग के संगठन को नीमच जिले में और अधिक गतिशील व मजबूत बनाएंगे।
इस नियुक्ति की आधिकारिक प्रतिलिपि नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष माननीय तरुण बाहेती और अनुसूचित जाति विभाग नीमच के जिलाध्यक्ष माननीय राकेश जावरिया को भी आवश्यक समन्वय हेतु प्रेषित की गई है।