मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् के 134 वें एपिसोड का प्रसारण आज मनासा नगर के बूथ क्रमांक 68 पर अत्यंत उत्साह के साथ सुना गया इस विशेष अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में नगर परिषद मनासा की प्रथम नागरिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने जिला प्रभारी के रूप में विशेष रूप से शिरकत की उनके साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री समरथ बागवान, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय तिवारी और बूथ क्रमांक 68 के प्रभारी विकास कछावा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मिली नई ऊर्जा कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने कहा कि, ष्प्रधानमंत्री जी की श्मन की बातश् हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती है भाजपा नेता अजय तिवारी, समरथ बागवान और विकास कछावा ने भी अपने संबोधन में राष्ट्र सेवा और स्थानीय विकास के कार्यों को और अधिक गति देने पर जोर दिया वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए सकारात्मक संदेशों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया कार्यक्रम का सफल आयोजन में नगर परिषद मनासा के एल्डरमैन अनिल राठौर, मोहनलाल कहार, दिलीप कछावा, संजय कछावा, नितेश कछावा नीतू कछावा , टम्मा कछावा , सरिता कछावा, राजीबाई कछावा उपस्थित थे पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश राठौर द्वारा किया गया अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार श्री लालचंद राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।