उज्जैन। जिले के उन्हेल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया डाबी में एक युवक हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा प्यार में अंधी चालक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनो को गिरफ्तार करके दीखा दी जेल की वाट 30 मई शनिवार को पुलिस सूचना मिली थी कि खेत में एक युवक लाश पड़ी है उज्जैन एस पी प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उन्हेल संतोष चौहान व टीम द्वारा थाना क्षेत्र उन्हेल में हुये अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अंदर खुलासा किया। ग्राम पिपलियाडाबी में भारत सिंह पिता भगवान सिंह राजपूत निवासी पिपलिया डाबी की लाश उसके खेत में पड़ी है। सूचना पर थाना प्रभारी संतोष चौहान मय फोर्स के ग्राम पिपलियाडाबी घटनास्थल पर पहुंचे जहां मृतक भारत सिंह की लाश खेत में पड़ी थी जिसके सिर में किसी भारी चोट लगी थी जिसकी अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या की गई थी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुऐ विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक भारत सिंह की पत्नी सोनाकुंवर एव गाँव के ही जितेन्द्र पिता सुरेसिंह राजपूत निवासी पिपलियाड़ाबी के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर दोनो को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में मृतक भारत सिंह की पत्नी सोनाकुंवर एवं परिवार में देवर जो पड़ोस में ही रहने वाले जितेन्द्र सिंह मे बताया की दोनो विगत पांच वर्ष से पति पत्नी की तरह सबंध है सोनाकुवंर ने पुछताछ में बताया की मृतक भारत सिंह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था एवं मृतक भारतसिहं के स्वामित्व की कृषि भूमि बेचना चाहता था जो उक्त जानकारी सोनाकुंबर को लगने पर अपने प्रेमी जितेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अपने पति भारत सिंह को मारने की योजना बनाई जो योजना अनुसार दिनांक 29.05.26 की रात्रि करीबन 10.00 बजे के आसपास आरोपी जितेन्द्र सिंह मृतक भारत सिंह को शराब पिलाने के बहाने मृतक के खेत पर ले गया जहां दोनों ने शराब पी इसी बीच मौका देखकर मेढ पर रखे पत्थर से भारत सिंह के सिर पर वार कर भारत सिंह की हत्या कर दी। उक्त घटनाक्रम आरोपी जितेन्द्र सिंह ने मृतक भारत सिंह की पत्नी आरोपीया सोनाकुंवर के साथ प्रेम संबंध में बाधा बनने पर एवं मृतक के द्वारा स्वयं की जमीन बेचने का प्रयास करने पर योजनाबद्ध तरीके से मृतक भारत सिंह की हत्या कर दी।
मामले में आरोपी जितेन्द्र सिहं व सोनाकुंवर पति भारत सिंह निवासी पिपलियाडावी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।